फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अग्निकांडों में लाखों की संपत्ति जली

Thu, 22 Feb 2018 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
बांदा शहर में आग से जला मकान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग से लगभग डेढ़ लाख रुपए की गृहस्थी जल गई। शहर के जंगल दफ्तर के पास आशा देवी पत्नी तुलसीदास के घर के सभी सदस्य बुधवार को पुत्र की शादी में गए थे। तड़के दो बजे बंद घर में आग लग गई। पूरी गृहस्थी जल गई। पड़ोसियों ने आग बुझाई और फोन पर गृहस्वामी को सूचना दी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन



उधर, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव का मजरा कछिया पुरवा में बुधवार को सुबह रामप्रताप के अटारी वाले मकान में आग लग गई। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग ने बगल में स्थित रामप्रताप की मां विधवा बेलिया के मकान को भी चपेट में ले लिया। आग बुझाते समय पड़ोसी इंद्रपाल कुशवाहा (65) के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई।

परिजनों ने मलबा हटाकर उसे सीएचसी में भर्ती कराया। आग से करीब एक लाख कीमत की घर गृहस्थी जलकर नष्ट हो गई। नायब तहसीलदार आरके शुक्ला व हलका लेखपाल राजेंद्र द्विवेदी ने नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें