फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम इलाकों की पुलिस चौकी में बने बंकर

विज्ञापन
Bunker built in police station of Muslim areas - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। नागरिकता संशोधन एक्ट और एनआरसी को लेकर भले ही बांदा जिले में कोई अप्रिय स्थिति नहीं पैदा हुई, लेकिन कानपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हुए बवाल को लेकर पुलिस की चौकसी जबरदस्त है। पुलिस की निगाहें और खासकर मुस्लिम इलाकों पर टिकी है। शनिवार को कानपुर में पुलिस चौकी आगजनी के बाद रविवार को यहां भी मुस्लिम इलाकों वाली पुलिस चौकियों में सुरक्षा और चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

चौकी की छतों पर बालू भरी बोरियां रखकर बंकर बना दिए गए है। पुलिस की गश्त और रात-दिन की पिकेट डयूटियां मर्दननाका पुलिस चौकी, खांईपार पुलिस चौकी, जामा मस्जिद रोड, अमर टाकीज चौराहा, खुटला, गूलरनाका, कालवनगंज आदि में है। रविवार को सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने मर्दननाका पुलिस चौकी की छत पर बालू भरी बोरियां चढ़ाकर बंकर बनाया। इसी चौकी में तीन दिनों से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। यही स्थिति खांईपार पुलिस चौकी की भी है। जिले के ज्यादातर थाना प्रभारी अपने वाहन और फोर्स के साथ लगातार तीन दिन से बांदा शहर में ही ड्यूटी दे रहे हैं।
इमामों और धर्म गुरुओं को एक्ट का पढ़ाया पाठ
बांदा। उपद्रव या हिंसा के हालात पैदा होने से बचाने के लिए प्रशासन और खासकर पुलिस रात दिन एक किए हैं। मंडल मुख्यालय बांदा शहर के कुछ खास इलाके पुलिस छावनी बने हैं। पुलिस का ज्यादातर ध्यान और फोकस मुस्लिमों पर है। डीआईजी दीपक कुमार और एसपी गणेश प्रसाद साहा क्रमश: मदर्ननाका और अलीगंज में मुस्लिमों के साथ बैठकें कर चुके हैं। रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक एलबीके पाल ने शहर कोतवाली में शहर की मस्जिदों के कुछ इमाम और धर्म गुरुआें के साथ बैठक की। एडीएम संतोष बहादुर सिंह और पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अपर एसपी ने कहा कि भीड़ इन्हीं बुद्धजीवियों से पूछती है इसलिए इन्हें सीएए और एनआरसी को लेकर फैली गलतफहमियों के बारे में बताया गया। अपर एसपी ने कहा कि यह अभी लागू हुआ नहीं, लेकिन हल्ला-दंगा शुरू कर दिया गया। अफवाहें फैलायी जा रही हैं। बताया कि बैठक में मुस्लिम धर्म गुरुओं को 4 पेज की एक सवाल-जवाब पुस्तिका बांटी गई है। इसमें सीएए और एनआरसी को लेकर आम लोगों द्वारा पूछे गए सवाल और उनके जवाब शामिल हैं। बैठक में शहर काजी और शेख सरवर साहब की मस्जिद के इमाम मौलाना अकील मियां भी मौजूद रहे।
हाई अलर्ट घोषित, ट्रेनों में जांच पड़ताल
बांदा। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध के चलते रेलवे स्टेशनों में हाई एलर्ट घोषित किया गया है। रविवार को यहां ट्रेनों और रेलवे स्टेशन में यात्रियों के सामानों की जांच-पड़ताल और छानबीन हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर रामबरन सिंह ने बताया कि जीआरपी के साथ संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग की जा रही है। यह टीमें मैटल डिटेक्टर और संगीनों से लैस हैं। संदिग्ध लोगों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें