फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की 24 रेल परियोजनाएं ढाई अरब से पकड़ेंगी रफ्तार

विज्ञापन
Bundelkhand's 24 rail projects will pick up speed from 2.5 billion - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड की चटियल धरती पर दौड़ रहीं ट्रेनों को और रफ्तार मिलेगी। इसके लिए रेल मंत्रालय ने साढ़े 18 अरब रुपये की लागत वाली करीब 24 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। नए वित्तीय वर्ष में इन कार्यों पर ढाई अरब रुपये खर्च होंगे। इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे ने स्वीकृति और बजट जारी किया है। झांसी से मानिकपुर तक 411 किलोमीटर ट्रैक का दोहरीकरण, नई लूप लाइनें, कई स्थानों पर अंडरपास निर्माण, लाइनों का विस्तार आदि काम शामिल हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार का रेल बजट आने के बाद उत्तर मध्य रेलवे ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नई और पुरानी योजनाओं के लिए बजट निर्धारित किया है। इसमें बुंदेलखंड क्षेत्र की करीब 24 परियोजनाएं भी शामिल हैं। सबसे महत्वपूर्ण कार्य झांसी-खैराडा-मानिकपुर-भीमसेन तक 411 किलोमीटर रेलवे लाइन का दोहरीकरण शामिल है। यह कार्य पहले ही स्वीकृत हो चुका है। इस पर कुल लागत 15 अरब रुपये आएगी। अगले वर्ष 2022-23 में इसके लिए ढाई अरब रुपये निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की रेलवे परियोजनाएं और लागत
-मटौंध-कबरई में शार्ट लूप लाइन का विस्तार, इंटरलाकिंग आदि - 11.41 करोड़
-डिंगवाही-शिवरामपुर के बीच दूसरी लूप लाइन - 5.40 करोड़
-बदौसा-चित्रकूट-खोह में दूसरी लूप लाइन - 9 करोड़
-बांदा-मानिकपुर रूट पर पांच स्टेशनों पर रंगीन सिग्नल - 19.78 करोड़
-झांसी-बांदा रूट पर इंटरलाकिंग और उच्चीकरण - 22 करोड़
-झांसी-मानिकपुर रूट के गेट-497 में 2 लेन ओवरब्रिज निर्माण - 3.62 करोड़
-खैराडा-मानिकपुर व मानिकपुर-इलाहाबाद रूट पर 11 क्रासिंग में अंडरब्रिज निर्माण - 11.15 करोड़
-झांसी-खैराडा व खैराडा-इंगोहटा रूट पर 18 अंडर ग्राउंड सड़क पुल निर्माण - 34.78 करोड़
-हमीरपुर-घाटमपुर पुल का पुनर्निर्माण और रेल पथ का ऊंचा करना - 1.83 करोड़
-झांसी-बांदा रूट में 192 किलोमीटर बीएसएनएल की छह क्वायड केबिल - 8.10 करोड़
-झांसी-मानिकपुर व बांदा-भीमसेन (398 किलोमीटर) - 14.85 करोड़
-महोबा-खजुराहो व ललितपुर-खजुराहो आदि सात खंडों में नील बाल टोकन उपकरण - 1.87 करोड़
-बांदा-भीमसेव के बीच पांच स्टेशनों पर ब्लाक पैनल और यांत्रिक सिग्नल का बदलाव - 23.99 करोड़
-चित्रकूट-कर्वी-खजुराहो आदि 6 प्लेटफार्मों पर सायबान (शेड) - 3.75 करोड़
-बांदा-चित्रकूट में सफाई व्यवस्था सहित एप्रान - 3.4 करोड़
-झांसी-बांदा-मानिकपुर-खैराडा-भीमसेन में ब्लाक पैनल का बदलाव - 7.09 करोड़
वर्ष 2022-23 में परियोजनाओं के लिए आवंटित बजट
-झांसी-खैराडा व खैराडा-इंगोहटा रूट पर 18 निचले सड़क पुल - 8 करोड़
-खैराडा-भीमसेन व खैराडा-मानिकपुर और महोबा व खैरार जंक्शन (61 किमी) में टीबीआर - एक करोड़
-झांसी-मानिकपुर रूट पर 115 किमी पर टीबीआर - एक करोड़
-झांसी-मानिकपुर (170 किमी) एकल लाइन में टीडब्ल्यूआर - एक करोड़
-महोबा-बांदा-उरई-मुरैना में यात्री रैंप का निर्माण - 24 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें