फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केसीएनआईटी की वार्षिक बॉलीवुड नाइट में धमाल, शिवांगी और मोनू ग्रुप को बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान

Thu, 12 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
केसीएनआईटी के ‘तरंग’ कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकारों के तरानों ने धूम मचा दी। मुंबई के मशहूर गायकों और हास्य कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शक धूम उठे। उधर, इंस्टीट्यूट के बुंदेलखंड प्रतिभा सम्मान (संस्कृति वर्ग) के मेगा फाइनल में शिवांगी मिश्रा, मोनू सिंह और मोनू डांस ग्रुप ने बाजी जीती।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को इंस्टीट्यूट के भव्य मंच पर ‘तरंग’ की शुरूआत प्रतिभा सम्मान मेगा फाइनल से हुई। सोलो डांस में अनुराग निगम, अंजलि श्रीवास्वत, शिखा सोनी, अपूर्व मिश्रा, राबिन सिंह, मोनू सिंह, शरद शिवहरे, सोनिया सक्सेना, ईशा श्रीवास्तव, मेहर मणि और शिवम तड़ीपार ने भाग लिया। ग्रुप डांस में बांदा के सांई डीडीआर और पन्ना (एमपी) के मोनू डांस ग्रुप ने धमाल मचाई।

गायन में शिवांगी मिश्रा, श्रुति गुप्ता, पीयूष शुक्ला, रजत दुबे, सौरभ सोनी और शुभम सागर ने सुरों की महफिल सजाई। अंतत: निर्णायक पूजा यादव व मनीष वर्मा (कानपुर) और  ज्ञानेश जड़िया (हमीरपुर) ने डांस में मोनू सिंह और ग्रुप डांस में मोनू (पन्ना) को विजेता घोषित किया। गायन शिवांगी मिश्रा विजेता बनीं।
विज्ञापन


इंस्टीट्यूट के वार्षिक बॉलीवुड नाइट में हास्य कलाकार और लाफ्टर चैंपियन सुरेश अलबेला ने चटपटे चुटकुलों से सभी को लोटपोट कर दिया। इंडियन आयडल फेम पूजा चटर्जी ने फिल्मी गानों से अपनी मधुर आवाज का समां बांधा। प्ले बैक सिंगर नेहा चौहान ने भी गीत पेश किए। इस अवसर पर केसीएनआईटी के सभी अधिकारी और स्टाफ सहित बड़ी संख्या मेें छात्र-छात्राएं, अभिभावक आदि मौजूद रहें।

वार्षिकोत्सव में गूंजी मां की ममता
बांदा। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल (नरैनी रोड) के वार्षिकोत्सव मेें मां की महिमा भरे गीत ने अभिभावकों और बच्चों का मनमोह लिया। कुछ माताओं की आंखें तक छलक पड़ीं। बृहस्पतिवार को केसीएनआईटी परिसर स्थित स्कूल में बच्चों के मार्शल आर्ट प्रदर्शन और गुजराती डांडिया नृत्य पर खूब तालियां गूंजीं। नौ भाषाओं के समूह ज्ञान और सर्कस की प्रस्तुतियां भी सराही गईं। दसवीं कक्षा के छात्र आयुष राजपूत और सौम्या गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें