बांदा। बुंदेलखंड पैकेज में वन विभाग द्वारा किए गए खेल पर मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने टीएसी जांच के आदेश दिए हैं।
महोबा
में उद्यान विभाग द्वारा सरकारी बजट खर्च करने में की जा रही लापरवाही पर
मंडलायुक्त ने वहां के पूर्व उद्यान अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनात्मक
कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार
को मयूर भवन सभागार में बुंदेलखंड पैकेज की समीक्षा बैठक में आयुक्त ने
सिंचाई और लघु सिंचाई विभाग के अधूरे कामों को मार्च से पहले हर हाल में
पूरे कराने के सख्त निर्देश दिए।
अधूरे कामों का पैसा नियोजन विभाग
से हासिल करने के लिए शासन को पत्र भिजवाने का निर्देश उप निदेशक (अर्थ
एवं संख्या) एसएन त्रिपाठी को दिया।
महोबा में उद्यान विभाग को
2.28 करोड़ रुपये मिले थे। इसमें मात्र 50 लाख रुपये ही खर्च हुए। इस पर
आयुक्त ने वहां के तत्कालीन उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने और घोर
उदासीनता बरतने पर अनुशासनिक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजने का
निर्देश दिया।
कृषि विभाग के 20 चेकडैमों पर काम शुरू न होने पर
असंतोष जताया। कहा कि लापरवाह भूमि संरक्षण अधिकारी के खिलाफ शासन को
कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
आयुक्त ने जल निगम की कार्य
प्रणाली पर भी नाराजगी जताई। बिजली विभाग द्वारा 3230 के सापेक्ष सिर्फ
2720 निजी नलकूपों को कनेक्शन पर निर्देश दिया कि शेष आवेदकों को भी
कनेक्शन दिया जाए, ताकि सूखे के मद्देनजर चारों जनपदों में हर अधिकारी और
विभाग अपने कामों में तेजी लाए।
मंडल के अधिकारी खुद मौके पर जाकर निरीक्षण करें। बैठक से अनुपस्थित भूमि संरक्षण के उप निदेशक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।