बांदा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) राष्ट्रीय संयोजक अभिषेक प्रताप सिंह, बांदा और हमीरपुर प्रभारी अजफर सिद्दीकी और मोहम्मद तारिक ने कहा है कि प्रदेश सहित पूरे बुंदेलखंड में एसएसयूआई को नई ताकत और पहचान दी जाएगी। इनका कहना है कि केंद्र और प्रदेश सरकार छात्रों के प्रति संवेदनहीन हैं।
नियुक्ति के बाद पहली बार शनिवार को बांदा आए छात्र नेताओं का अलीगंज स्थित कांग्रेस के कैंप कार्यालय में छात्रों और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि छात्रों की फीस माफी की मांग की आवाज को सरकारें ठुकरा रही हैं। जिला प्रभारी तारिक व अजफर ने कहा कि बांदा के महाविद्यालयों के छात्रों की फीस व अन्य समस्याएं जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे आकाश दीक्षित ने कहा कि संगठन को शक्तिशाली बनाया जाएगा।
बैठक को आर्यन मिश्रा, सत्येंद्र तिवारी, शेखर मिश्रा, सुशांत मिश्रा, अभिषेक, विवेक और संजय ने भी संबोधित किया। शेखर राजपूत, अतुल पांडेय, रोहित प्रजापति, इमरान खां, साबित हुसैन, रोहन सिंह, अमित कुमार, जयदीप, नन्ना तिवारी, दुष्यंत, गोपाल गुप्ता, अभिषेक, आसिफ सहित मुमताज अली, बी. लाल, सीमा खान, वीरेंद्र प्रताप सिंह और सैय्यद अल्तमश हुसैन व इरफान भी सम्मिलित रहे।