फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सिर पर कूलर रखकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती और पेयजल आपूर्ति पर्याप्त न होने पर बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने नाराजगी जताई। बुधवार को अशोक स्तंभ तिराहे से सिर पर कूलर रखकर संगठन पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी ने कहा कि गर्मी में बिजली विभाग की ओर से कोई भी राहत नहीं दी जा रही है। इस समय 24 घंटे बिजली आपूर्ति की आवश्यकता है, लेकिन घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। रात के समय कटौती होने से शहरवासी परेशान हैं। बिजली विभाग के अधिकारी फोन तक रिसीव नहीं करते हैं। पेयजल आपूर्ति भी समय से व पर्याप्त नहीं हो पा रही है।
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को सौंपा। इसमें बिजली विभाग और जल निगम के अधिकारियों को 24 घंटे आपूर्ति बहाल रखने के निर्देश देने की मांग की है। प्रदर्शन में मोहनलाल वर्मा, राजेश, चुन्नीलाल, दद्दू, संतराम, छोटेलाल, सत्यप्रकाश, बल्देव, रामसुफल, राजेंद्र सोनी, अरुण यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें