फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य के लिए निकाली साइकिल रैली

Thu, 11 Oct 2018 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
साइकिल यात्रियों का स्वागत करते कांग्रेस नेता मुमताज अली व जिरगाम सिद्दीकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बुंदेलखंड राज्य की मांग लेकर हमीरपुर के युवाओं ने जन जागरुकता साइकिल रैली निकाली है। यह पूरे बुंदेलखंड में भ्रमण कर रही है। गुरुवार को दोपहर बाद साइकिल रैली बांदा पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं सहित बुंदेलखंड राज्य समर्थकों ने साइकिल यात्रियों की अगुवानी की। 

विज्ञापन


हमीरपुर के झलोखर गांव से 2 अक्तूबर को शुरू हुई साइकिल रैली बुंदेलखंड के पांच जनपदों छतरपुर, हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट जिलों का भ्रमण कर रही है। साइकिल यात्री आम लोगों से बुंदेलखंड राज्य निर्माण के प्रति जागरुकता के साथ उनका समर्थन प्राप्त कर रहे हैं। इसकी अगुवाई बृजेश कुमार बादल बुंदेलखंडी और सत्येंद्र अग्रवाल समाजसेवी कर रहे हैं। पूरी यात्रा 500 किलोमीटर की होगी।

गुरुवार को यहां पहुंची रैली का गूलरनाका मोहल्ले में नवाबी और ऐतिहासिक जामा मस्जिद के पास अगुवानी की गई। कांग्रेस नेता मुमताज अली और हमीरपुर से आए जिरगाम सिद्दीकी व इब्राहीम हाशमी ने साइकिल यात्रियों पंडित ब्रजेश बादल, सत्येंद्र अग्रवाल, ललित कुमार, विनय कुमार, हेतराम, महेंद्र त्रिपाठी और रितिक कुमार को फूलों की माला पहनाई।
विज्ञापन


इस अवसर पर स्वप्निल सोनी, बउवा खां, शहजाद खां, सचिन कुमार, तेज प्रताप उर्फ संजू, मनीष पालीवाल, लकत सिद्दीकी, सैफ मंसूरी, पुष्पेंद्र श्रीवास, हसन खां, बालजी पांडेय, विकास त्रिपाठी और अजहर पठान आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें