फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली किसान ट्रैक्टर लेकर मुसीबत में

Thu, 02 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
बुंदेलखंड की बंजर धरती को ट्रैक्टर से उपजाऊ बनाने का लालच ही जिले के किसानों को बर्बाद और रुसवा कर रही है। जिन बैंकों ने किसानों को ट्रैक्टर के लिए कर्ज दिया था अब वही वसूली के लिए ट्रैक्टर छीनकर सरेआम नीलामी करने पर आमादा हैं। ऐसे ही 19 बुंदेली कर्जदार किसानों के ट्रैक्टर भारतीय स्टेट बैंक 21 मार्च को नीलाम करने जा रहा है।
विज्ञापन


पिछले करीब तीन दशकों से बुंदेलखंड की सूखी और चटियल धरती वाले खेतों की जुताई, बुआई और खेती किसानी के अन्य काम ट्रैक्टरों से अंजाम देने का रिवाज परवान चढ़ा है। वरना हल-बैल और बैलगाड़ी से ही पूरी खेती निपटाई जाती थी।

साल दर साल दैवी आपदाओं से जूझ रहे जिले के किसानों ने ट्रैक्टर से कम मेहनत में ज्यादा पैदावार का सपना संजोकर आनन-फानन बैंकों से कर्ज लेकर गांव-गांव ट्रैक्टर खड़े कर लिए। लेकिन दैवी आपदाओं के आगे यह ट्रैक्टर वरदान नहीं साबित हुए। ऐसे में किसानों पर ट्रैक्टर का कर्ज और लद गया है।
विज्ञापन


बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए पहले ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया और अब उन्हें नीलाम करने की सार्वजनिक नोटिस जारी कर दी है। अखबारों में नोटिस प्रकाशन से किसानों के सम्मान को ठेस पहुंचना स्वभाविक है। 21 मार्च को चित्रकूटधाम के 19 किसानों के ट्रैक्टर ई-नीलामी के जरिए स्टेट बैंक नीलाम कर रही है।

चित्रकूटधाम मंडल के बकाएदार किसान जिनके ट्रैक्टर स्टेट बैंक कर रहा है नीलाम- भोला यादव, ग्राम- बाकल (बांदा), बकाया 2,47,035 रुपये। राकेश व राजेश कुमार, ग्राम-छिरहुंटा (बांद), बकाया 2,96,970 रुपये। बुद्धि उर्फ बद्दी, ग्राम-टोलाकलां (बांदा), बकाया 2,98,571 रुपये।हसन अली, ग्राम अनौसा (बांदा), बकाया 2,82,537 रुपये।

राजनारायण, ग्राम गिरवां (बांदा), बकाया 3,57,490 रुपये। रामलाल व भोला, ग्राम चकौंध (चित्रकूट), बकाया 1,16,096 रुपये।रामलाल, ग्राम तुरना (हमीरपुर), बकाया 2,66,721 रुपये। रामकृपाल, ग्राम रेहुटा (हमीरपुर), बकाया 5,07,066 रुपये। खयालीराम, जयदेव, देवेंद्र, ग्राम नौरंगा (राठ, हमीरपुर), बकाया 4,38,998 रुपये।

शिवरतन व अवध धुरिया, ग्राम अलकछवा (हमीरपुर), बकाया 4,29,094 रुपये। छत्रपाल, ग्राम इटौरा (हमीरपुर), बकाया 3,54,620 रुपये। कौशल किशोर व जुगुल किशोर, अकोना (हमीरपुर), बकाया 1,60,848 रुपये। नाथूराम, ग्राम तुरना (हमीरपुर), बकाया 4,20,574 रुपये। शिवरतन, ग्राम बकरई (हमीरपुर), बकाया 3,92,579 रुपये। कृपाल और रामसनेही, ग्राम बांधुर बुजुर्ग (हमीरपुर), बकाया 3,28,227 रुपये।

मंगली प्रसाद, ग्राम सुरौली बुजुर्ग (हमीरपुर), बकाया 4,78,455 रुपये। राजाराम व अन्य, ग्राम मवई (महोबा), बकाया 3,65,043 रुपये। चंद्रशेखर, ग्राम सिंघनपुर (महोबा), बकाया 3,76,196 रुपये। मिदवा व मुल्लू, ग्राम खनन (महोबा), बकाया 2,27,029 रुपये। नोट- बकाया राशि के अलावा ब्याज व अतिरिक्त खर्च अलग बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें