फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेली किसान के बेटे ने नेपाल में जमाई धाक

विज्ञापन
शील्ड और मेडल के साथ किसान का बेटा रामनारायण सिंह। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। बुंदेली किसान के बेटे ने खेल जगत में अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई है। क्षेत्र के अमलीकौर गांव के साधारण किसान मलखान सिंह के 21 वर्षीय बेटे ने यूथ गेम्स इंटरनेशनल प्री-लीग चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल किया। नेपाल के प्रधानमंत्री ने उसे मेडल देकर सम्मानित किया। अब वह अपनी मेधा का प्रदर्शन थाईलैंड में होने वाली चैंपियनशिप प्रतियोगिता में करेगा।
विज्ञापन

किसान के बेटे रामनारायण सिंह ने 5 जनवरी को नेपाल में डेन्यूपोखरा स्टेडियम में वर्ल्ड यूथ गेम्स फेडरेशन (इंडिया) के तत्वावधान में आयोजित यूथ गेम्स इंटरनेशनल प्री-लीग में प्रतिभाग किया। इसमें भारत, नेपाल, थाईलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका, ब्राजील और आस्ट्रेलिया समेत 10 देशों के प्रतिभागी शामिल थे। बुंदेलखंडी धावक रामनारायण ने इन देशों के धावकों को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया।
नेपाली प्रधानमंत्री खड्ड प्रसाद शर्मा ओली ने उसे मेडल पहनाकर सम्मानित किया। रामनारायण कई साल से गुजरात के अंबरेली जिले में जाफराबाद में अपनी बहन के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह द आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में बीटेक का छात्र है।
विज्ञापन

उधर, बेटे की इस सफलता पर अमलीकौर गांव में रह रहे पिता मलखान और माता मीरा देवी बेहद खुश हैं। रामनारायण के कोच जितेंद्र सिंह गुर्जर (जयपुर, राजस्थान) और यहां बेंदा गांव के पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें