फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स और उत्पीड़न से सर्राफा व्यापारियों में रोष

Tue, 13 Sep 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सर्राफा समिति की बैठक संबोधित करते अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। सर्राफा समिति की बैठक में सर्राफा कारोबारियों की समस्याओं, टैक्स  और उत्पीड़न का मुद्दा छाया रहा। निर्वाचन प्रक्रिया में सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा हुई। यूथ ब्रिगेड का भी गठन किया गया।
विज्ञापन


सारंग सभागार में मंगलवार को हुई बैठक में सर्राफा व्यापारियों ने उत्पीड़न से निपटने की रणनीति बनाई। कर व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर रोष जताया। अध्यक्षता कर रहे बसंतलाल सर्राफ ने चेतावनी दी कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। सर्राफा व्यापारियों पर हमले और लूट-छिनैती आदि की घटनाओं का जिक्र करते हुए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की।

गोष्ठी बाद समिति का चुनाव हुआ। इस बार भी अध्यक्ष राधाकृष्ण गोयल,  महामंत्री सत्यप्रकाश सर्राफ और कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल सर्वसम्मति से चुने गए। यूथ ब्रिगेड का भी गठन हुआ। चुनाव अधिकारी अशोक ओमर व सोहन गोयल ने पदाधिकारियों की घोषणा की।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के संतोष कुमार गुप्त, चारूचंद्र खरे, कमलेश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मोहन साहू, संतोष गुप्ता अनशनकारी, रामचंद्र गुप्त, सत्येंद्र गुप्ता समेत वरिष्ठ व्यापारियों को शाल ओढ़ाया और उपहार से सम्मानित किया। संदीप अग्रवाल (गुड्डा), सुनील कुमार गुप्ता, इंद्रेश जड़िया, अवधेश जड़िया, शैलेश जड़िया, राजेंद्र अग्रवाल, संजीव जैन, मोती गोयल, मनमोहन गोयल, जुगुल किशोर, अमित सेठ भोलू, गोलू शिवहरे, सुनील सोनी, ओम प्रकाश सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें