फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में दबंगों ने दंपति समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जमीन को लेकर चली आ रही रंजिश में दबंगों ने पड़ोसी दंपति समेत तीन लोगों को घर में घुसकर कुल्हाड़ी और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। हमलावरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

शहर के मर्दन नाका (हरदौली) निवासी हरीकृष्ण (70), उसकी पत्नी राधारानी (60) और बहू नेहा (28) सोमवार को घर में थे। दोपहर करीब एक बजे पड़ोस के छह लोगों ने धावा बोलकर कुल्हाड़ी और डंडों से पीट दिया। सिर और जिस्म में गंभीर चोटें आई हैं।
जिला अस्पताल में भर्ती हरीकृष्ण ने बताया कि पड़ोसी दबंग उसकी रहायशी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पांच दिन पूर्व भी उसके साथ मारपीट की गई थी। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

हमलावरों में तीन महिलाएं शामिल रहीं। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी आराधना (22) को रविवार की रात पति राजकुमार ने शराब के नशे में पीटकर जख्मी कर दिया। ससुरालीजनों ने उसे जिला अस्तलात में भर्ती कराया। मायके पक्ष को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें