फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के विवाद में दो पक्षों में चलीं गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अवैध खनन को लेकर खदानों में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए बालू माफियाओं की अक्सर हो रही गोली बारी की घटनाएं जारी हैं।ं बीती रात बांदा शहर मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर कहला गांव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गोलियां चल गईं। लगभग एक घंटे तक आस पास का इलाका फायरिंग से गूंजता रहा। ग्रामीण घरों में सहमे रहे। पुलिस ने अनभिज्ञता जताई। खनिज अधिकारियों ने खामोशी साधी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कहला,गंछा व बजरंगपुरवा आदि गांवों में अवैध खनन का धंधा काफी पुराना है। इन गांवों के नजदीक ही केन नदी है। बुधवार की रात करीब 11 बजे कहला गांव में बालू भरकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली को झलोकर बाबा नामक स्थान के पास दो लोगों ने रोक कर विरोध जताया कि उनके खेतों से ट्रैक्टर निकाला जा रहा है। उन्होने रास्ते में लकड़ी के अवरोध रखकर रास्ता बाधित कर दिया।
इस पर कुछ ही देर में बालू की ढुलाई कराने वाला केवट बिरादरी का युवक नशे की हालत में वहां पहुंच गया। खेत मालिकों और उसके बीच फायरिंग शुरू हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग एक घंटा अवैध असलहों से जवाबी फायरिंग होती रही। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन

खेत वालों का कहना था कि एक हफ्तें से अवैध खनन से निकाली जा रही बालू के ट्रैक्टर उनके खेत से निकाले जा रहे है। पता चला है कि बालू ढुलान करने वाले ने दोनों विरोधियों के विरूद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। उधर, इस बारे में शहर कोतवाल के फोन पर उपलब्ध हुए एसएसआई राजीव कुमार ने घटना से अनभिज्ञता दिखाई। कहा कि इस विषय में जानकारी नहीं है। पता करेगे। मुख्यालय की नाक तले हो अवैध खनन के बाबत खनिज अधिकारी से जानकारी लेने के लिए उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें