फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: छेड़छाड़ के आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, एक घंटे तक चली कार्रवाई

Sun, 29 Jan 2023 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
आरोपी का मकान ध्वस्त करता बुल्डोजर, साथ में खड़ी पुलिस - फोटो : BANDA
विज्ञापन

बांदा जिले के नरैनी में पेट्रोल पंप पर किशोरी से छेड़छाड़ में जेल गए आरोपी के घर रविवार को पुलिस का बुलडोजर गरजा। पुलिस की मौजूदगी में रविवार शाम पांच बजे अवैध रूप से बनाया गया चबूतरा और छप्पर गिरा दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ लगी रही।

विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला निवासी राजन उर्फ संदीप दीक्षित ने पेट्रोल पंप पर पिता के साथ बाइक पर बैठी किशोरी से छेड़खानी की थी। इसका वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे शनिवार को ही गिरफ्तार जेल भेज दिया था। रविवार को नरैनी और कॉलिंजर थानों की पुलिस फोर्स बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई।

इससे आसपास दहशत का माहौल बन गया। बुलडोजर ने घर के बाहर का चबूतरा और छप्पर गिरा दिया। करीब एक घंटे तक कार्रवाई चली। एसपी अभिनंदन ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई है। आरोपी के खिलाफ गुंडा एक्ट और जिला बदर की भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें