फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जर्जर व झुके खंभों से जोखिम में लोगों की जान

विज्ञापन
फोटो- 29 बीएनडीपी- 16 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों के जर्जर खंभों के सहारे खींची गई बिजली लाइन के नीचे से आवाजाही करने वालों की हर समय जान जोखिम में रहती है। कई जगह खंभे नीचे से गल गए हैं तो कहीं पर जर्जर व बीच से झुके हैं। इन खंभों के गिरने से हर समय हादसे की आशंका रहती है। इससे बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन जर्जर खंभों को बदलने को लेकर विभाग के जिम्मेदार अफसर बेपरवाह हैं।
विज्ञापन

शहर के संकट मोचन मंदिर के सामने लगा खंभा नीचे से आधा गल चुुका है। जेल रोड के किनारे बीच से लगभग टूटने के कगार पर झुके खंभे से बिजली की लाइन खींची गई है। कुछ इसी तरह के हालात इंडियन पेट्रोल पंप के पास गड़े खंभे के हैं। क्योटरा रोड पर तो विभागीय अफसरों की लापरवाही पूरी तरह से सामने आ रही है। यहां पर लगा खंभा बीच से तिरछा होकर टूटने की कगार पर है। ऊपर से इसमें स्ट्रीट लाइटों से लाद दिया गया है। ऐसे में इसके गिरने से लोगों की जान जोखिम में पड़ने की आशंका हर समय बनी रहती है।
ये चार खंभे महज बानगी भर हैं। पड़ताल के दौरान शहर के कई मोहल्लों के अलावा प्रमुख स्थानों पर ऐसे ही तमाम बिजली के खंभे झुके व जर्जर हालत में दिखे हैं। ऐसे खंभों के आसपास रह रहे लोगों से बात की गई तो उन्होंने हर समय अनहोनी की आशंका बयां की। उन्होंने इन खंभों को जल्द से जल्द बदलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के भीड़भाड़ वाले संकट मोचन तिराहे के दुकानदार मुन्ना गुप्ता का कहना है कि दो साल से बिजली का नीचे से गला खंभा तारों के सहारे खड़ा है। तेज हवा चलने पर हिलता है। इससे हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
क्योटरा मुक्तिधाम रोड के राजकुमार का कहना है कि कई साल से नीचे से कटा बिजली का पोल लगा है। यहां से गुजरने वाला हर व्यक्ति कुछ देर के लिए ठहर जाता है। पोल को देखता है और हिम्मत करके निकल जाता है।
अर्दली बाजार के शमीम खान का कहना है कि पोल नीचे से जर्जर हो गया है। यहां तक कि कभी बिजली खराब हो जाती है जो बिजली विभाग के लाइनमैन ऊपर नहीं चढ़ते। नगर पालिका की गाड़ी मंगाकर बिजली को ठीक कराया जाता है।
स्टेशन रोड के पिंटू का कहना है कि पोल तो जर्जर हो ही गए हैं, लेकिन बिजली की लाइन भी टेंपप्रूफ नहीं है। तार झूल रहे है। हवा चलने पर तार आपस में टकरा जाते हैं। इससे फाल्ट से घंटों बिजली की आपूर्ति ठप रहती है। अधिकारी सुनते नहीं हैं।
जल्द जर्जर बिजली के खंभों की पहचान कराई जाएगी और उन्हें बदलवाया जाएगा। इसके लिए सभी अधिशासी अभियंता को पत्र लिखेंगे। -जेपीएन सिंह
अधीक्षण अभियंता, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।

फोटो-29 बीएनडीपी-12- फोटो : BANDA

फोटो-29 बीएनडीपी-13- फोटो : BANDA

फोटो-29 बीएनडीपी-14- फोटो : BANDA

फोटो-29 बीएनडीपी-15- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें