अतिक्रमण हटवाते उपजिलाधिकारी व सीओ।
- फोटो : संवाद
बबेरू। कस्बे के तिंदवारी रोड, बांदा रोड एवं औगासी रोड पर किए गए अतिक्रमण पर नगर पंचायत का बुलडोजर चला। अधिकारियों ने फुटपाथ पर व्यापार कर रहे लोगों को दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी।
बुधवार को कस्बे में उप जिलाधिकारी नमन मेहता, सीओ सौरभ सिंह, कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह, नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी ब्रजकिशोर सिंह की अगुवाई में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के तिंदवारी रोड, बांदा रोड एवं औगासी रोड पर आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर कराने के लिए अतिक्रमण हटवाया गया।
इस दौरान उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को सख्त हिदायत दी। कहा कि दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो सामान जब्त कर मालिक पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। बताया कि एक सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा।