फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के पेट्रोल पंप के गार्ड रूम पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
Bulldozer ran on the guard room of SP leader's petrol pump - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। सपा नेता के पेट्रोलपंप के गार्डरूम को जेसीबी से ढहा दिया गया। सपा नेता के भाई रिटायर्ड आईएएस हैं। प्रशासन के मुताबिक यह निर्माण सिंचाई (नहर विभाग) की भूमि पर किया गया था। इसी के नजदीक एक अन्य बाउंड्री भी ढहा दी गई।
विज्ञापन

शहर के नजदीक तिंदवारी रोड पर सपा नेता रामऔतार यादव (भाऊ) का पेट्रोल पंप है। नजदीक में ही सिंचाई विभाग की नहर है। सदर एसडीएम सुधीर सिंह और तहसीलदार पुष्पक के नेतृत्व में जेसीबी लेकर पहुंचे सरकारी अमले ने सपा नेता के पेट्रोल पंप के नजदीक बने गार्ड रूम को ध्वस्त कर दिया।
यह काफी मजबूत और कीमती बना था। इसी के नजदीक मकान के आगे पांच फीट ऊंची बनी मुबारक अली की बाउंड्री को भी जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। तहसीलदार ने बताया कि केन कैनाल के माइनर नंबर-1 की बायीं पटरी के किनारे अवैध निर्माण और अतिक्रमण की शिकायत सिंचाई विभाग से मिली थी। डीएम के निर्देश पर संयुक्त टीम ने इसे हटाने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें