फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा शहर में बढ़ा हुआ भवन, संपत्ति कर स्थगित

Tue, 02 Jun 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद द्वारा भवन और संपत्ति कर पर बढ़ाई गईं दरें फिलहाल स्थगित कर दी गई हैं। व्यापार मंडल इसका सबसे ज्यादा विरोध कर रहा था। पालिका अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द ही बोर्ड की बैठक बुलाकर ट्रैक्स दरों को पुनरीक्षित और व्यवहारिक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


मंगलवार को उद्योग व्यापार मंडल की बांदा यूनिट ने नगर पालिका अध्यक्ष को ज्ञापन देकर भवन और संपत्ति कर में की गई बेतहाशा वृद्धि पर विरोध जताते हुए इसे वापस लेने की मांग की थी। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्त समेत अन्य व्यापारियों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से दिए ज्ञापन में कहा था कि चित्रकूटधाम मंडल में सिर्फ बांदा नगर पालिका ही ऐसी है जिसमें भवन और संपत्ति कर में 20 से 80 गुना तक की वृद्धि की गई है।

शहर के लोग इससे परेशान हैं। इसे स्थगित किया जाए। दलील दी है कि इसी टैक्स के आधार पर डेढ़ गुना जलकर वसूली होगी। उसे शहर के लोगाें पर दोहरी मार पड़ेगी। ज्ञापन देने वालों में पुनीत सोनी, सत्य प्रकाश सर्राफ, संतोष कुमार गुप्त, ज्वाला प्रसाद गुप्त, चंद्रभान गुप्त, कमलेश कुमार गुप्त, चारूचंद खरे, मनीष गुप्ता उर्फ अमित, वैश्य राज कुमार राज, शांतनु ओमर, कमल गुप्ता, अमित सेठ भालू, संजय मिश्रा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


पालिका अध्यक्ष विनोद जैन ने व्यापारियों का ज्ञापन मिलने के बाद व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्त को भेजे पत्र में बताया है कि प्रस्तावित स्वमूल्यांकन कर प्रणाली को तत्काल प्रभाव से स्थागित कर दिया गया है। पुन: बोर्ड की बैठक बुलाकर दरों को पुनरीक्षित करके व्यवहारिक रूप में इसे सरल व सहज रूप में लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें