फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: साढ़े 53 करोड़ के बजट को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। नगर पालिका बोर्ड बैठक में सोमवार को 53.52 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया। चेयरमैन और ईओ ने सभासदों से चर्चा के बाद बजट को मंजूरी दी। इसके अलावा ईओ ने इस वित्तीय वर्ष में नगर पालिका में अब तक खर्च हुई धनराशि व आय से जुटाई गई राशि का भी ब्योरा दिया।
विज्ञापन




नगर पालिका सभागार में सोमवार की दोपहर 12 बजे बोर्ड बैठक शुरू हुई। अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने पिछली बैठक के प्रस्तावों की प्रगति पर चर्चा की। इसके बाद सभासदों से प्रस्ताव मांगे। सभासदों ने वार्डों में सफाई कर्मियों की संख्या व संसाधन बढ़ाने के प्रस्ताव दिए। सेढ़ू तलैया, कुशवाहा नगर, इंदिरा नगर, सर्वोदय नगर आदि में आबाद नई बस्तियों में नाला व सीसी रोड आदि के भी प्रस्ताव दिए।



चर्चा के बाद इन प्रस्तावों को ईओ और चेयरमैन ने मंजूरी दी। इसके बाद ईओ ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का 53 करोड़ 52 लाख 33 हजार रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। ढाई करोड़ रुपये कार्यालय स्टाफ के वेतन तथा 15 करोड़ रुपये सफाई कर्मचारियों के वेतन में खर्च किए जाने का प्रावधान किया गया है। पांच करोड़ सड़क निर्माण व 1.10 करोड़ मार्ग प्रकाश व्यवस्था और 1.90 करोड़ सफाई व्यवस्था में खर्च किए जाएंगे। डेढ़ करोड़ रुपये कूड़ा उठान व निरीक्षण में डीजल पर खर्च होंगे।
विज्ञापन


पिछले वित्तीय वर्ष में 77.70 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत किया गया था। ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 38.37 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। 1.26 करोड़ रुपये का डीजल खर्च किया गया है। खास बात यह रही कि बोर्ड बैठक में पारित बजट में पशु आश्रय स्थल के लिए धेला भर का बजट नहीं प्रस्तावित किया गया। बैठक में नामित सभासद सुनीता वर्मा, सभासद रामप्रसाद सोनी, संतोष कुमार राजपूत, योगेंद्र कुमार, शिवदेवी, शांति देवी, शोभा देवी, इरफान, नीतू, सुक्खी देवी,चंदन आदि उपस्थित रहे।



बैठक में नहीं दिखे विपक्षी सभासद



पालिका की बोर्ड बैठक में भाजपा से जुड़े ही कुछ सभासद नजर आए। इसके अलावा बसपा, सपा और निर्दल सभासद नजर नहीं आए। कई सभासदों ने बताया कि बोर्ड बैठक के पहले एजेंडा जारी करना चाहिए। लेकिन जारी किए गए एजेंडे में बजट को लेकर कोई जिक्र नहीं रहा, जिस पर सभासद बहस करते। इसलिए बैठक में सिर्फ औपचारिकता हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें