बांदा। परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य से लेकर मिड डे मील आदि के ऊपर होने वाला का खर्च अब स्कूलों की दीवारों पर दर्ज होगा। पिछले तीन सालों में मिले बजट व खर्च दीवारें बताएंगी। बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर दीवारों में लेेखन कराने के आदेश दिए हैं।
बीएसए हरिश्चंद्र नाथ ने प्रदेश के शिक्षा निदेशक (बेसिक) के आदेशों का हवाला देते हुए कहा कि खंड शिक्षाधिकारी अपने क्षेत्र के विद्यालयों में वित्तीय वर्ष 2017-18 से अब तक बाउंड्री, फर्नीचर बिजली-पंखे, हैंडपंप, यूनिफार्म, स्वेटर व कंपोजि ग्रांट और खेलकूद का बजट व खर्च स्कूल की दीवारों पर एक सप्ताह के अंदर लिखवाएं। दीवार का चयन इस
प्रकार किया जाए कि स्कूल आने वाले सभी लोग इसे आसानी के साथ पढ़ सकें। बीएसए ने खबरदार किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अन्यथा संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।