MLA met CM for incomplete bridge
- फोटो : BANDA
यमुना नदी मर्का गांव के पास नौ वर्ष से अधूरे पडे़ पुल का निर्माण पूरा कराने के लिए मंगलवार को यहां के विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीडब्ल्यू डी मंत्री केशव मौर्या से मुलाकात की और उन्हें पुल निर्माण पूरा कराने के लिए पत्र सौंपा। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पुल का निर्माण शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि यह पुल वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा में सरकार में पुल बनना शुरू हुआ था। इससे फतेहपुर और बबेरू होकर मध्य प्रदेश के रास्ते है। इसकी लागत 54 करोड़ 79 लाख रुपये बताई गई थी।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम निर्माण करा रहा है। वर्ष 2014 में बनकर तैयार होना चाहिए था, लेकिन अब तक नहीं हुआ। सेतु निगम का कहना है कि लगभग 85 फीसदी निर्माण हो चुका है। उधर, औगासी में युमना नदी में भी अधूरे पडे़ पुल का निर्माण शुरू न होने पर अधिवक्ता महेश त्रिपाठी ने 11 दिसंबर से आमरण अनशन की चेतावनी दी है। इस खबर प्रकाशन के बाद विधायक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।