फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बौद्ध विचार ब्राह्मण का नहीं, पाखंड का विरोध

Tue, 06 Sep 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
भिक्षुओं का स्वागत करते भाजपा प्रांतीय कार्यसमिति सदस्य प्रकाशचंद्र द्विवेदी और जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय भिक्षु संघ के तत्वावधान में निकली धम्म चेतना यात्रा का दूसरे दिन भी जगह-जगह भाजपा नेताओं समेत अन्य लोगों ने स्वागत किया। संतों को फूलमालाओं से लाद दिया गया। मंगलवार को खुरहंड की सभा में आर्यवंश ने कहा कि बौद्ध विचार ब्राह्मण विरोधी नहीं बल्कि पाखंड विरोधी हैं। देवी में बलि देना अंधविश्वास है। इससे बचना होगा। बुद्ध वंश के पंकज ज्योति ने समरसता और संस्कार पर जोर दिया। संघ के वदंतशांत ने बताया कि सारनाथ से शुरू हुई यात्रा का समापन लखनऊ में 14 अक्तूबर को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी समारोह में शिरकत करेंगे। यात्रा का उद्देश्य हिंसा त्यागने और धर्म का प्रचार-प्रसार करना है।
विज्ञापन


इसके पूर्व बाबा साहब अंबेडकर और गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाया। यहां के बाद बहेरी, नरैनी, फतेहगंज व बदौसा में भी सभा की। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रकाशचंद्र द्विवेदी व बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष गुप्त, पुरुषोत्तम पांडेय, डा.विजय सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान व महेंद्र सिंह वर्मा और किरन वर्मा, गीता सागर, शीला सिंह, ममता मिश्रा, रामकरन सिंह बच्चन, मुदित शर्मा, राजभवन उपाध्याय, पुष्कर द्विवेदी, आनंद स्वरूप द्विवेदी, डा. मनीष गुप्ता, भैरमदीन कोटार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें