फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक छात्र ने गोली मारकर की खुदकशी

विज्ञापन
युवक द्वारा नदी में कूदकर जान देने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। बीटेक के छात्र ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से बीमार था और इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

कालिंजर क्षेत्र के बसराही गांव निवासी शिवपूजन (18) पुत्र बैजनाथ पटेल बांदा शहर के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक का छात्र था। शनिवार की शाम घर में शिवपूजन ने तमंचे से सीने में गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। खेत से घर लौटे पिता और मां हिरिया ने कमरे में खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आत्महत्या में प्रयुक्त 12 बोर तमंचा बरामद किया। पिता ने बताया कि शिवपूजन इकलौता बेटा था और बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र था। पिछले डेढ़ माह से मानसिक रूप से बीमार था। प्रयागराज में उसका इलाज चल रहा था। गुढ़ाकलां पुलिस चौकी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मृतक के गोली सीने के दाहिने हिस्से में लगी थी।
विज्ञापन

केन नदी पुल से युवक ने छलांग लगाई, मौत
बांदा। युवक ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। लगभग 12 घंटे बाद पानी में उसका शव बरामद हुआ। परिजन घटना की वजह पार्टनर से लेनदेन का विवाद बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस में तहरीर नहीं दी।
शहर के क्योटरा निवासी अभिषेक सिंह उर्फ छोटू (21) पुत्र मान सिंह शनिवार की रात घर से निकल गया था। परिजन उसे रातभर खोजते रहे। रविवार को सुबह केन नदी में शव मिला। बलखंडी नाका चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण किया। घरवालों ने बताया कि अभिषेक ने अपने सहयोगी के साथ मिलकर ट्रैक्टर लिया था।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व ट्रैक्टर पुलिस ने पकड़ लिया था। इसे छुड़ाने को रुपयों की जरूरत थी। इसी लेनदेन में पार्टनर से विवाद हो गया। घर में भी इसी बात को लेकर उसे डांट-डपट दिया गया। क्षुब्ध होकर वह घर से निकल गया और नदी में छलांग लगा दी। चौकी प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। घटना का कारण लेनदेन का विवाद बताया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें