फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा से पूर्व डीडीसी राजू वर्मा निष्कासित

Tue, 07 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2017 में विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने तैयारियों तेज कर दी हैं। निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाने और सक्रिय लोगों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि अगले चुनाव मेें यूपी मेें बसपा की सरकार बनानी है।
विज्ञापन


सोमवार को यहां बबेरू रोड स्थित मैरिज हाल में चित्रकूटधाम मंडल स्तरीय बैठक में जोनल कोआर्डिनेटर तिलकचंद्र अहिरवार ने जिला से लेकर विधानसभा क्षेत्र स्तरीय कमेटियों के पदाधिकारियों के कामों की समीक्षा की। पार्टी मुखिया मायावती के निर्देशों का हवाला देकर कहा कि निष्क्रिय पदाधिकारी हटाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने जगदीश प्रजापति को चित्रकूटधाम मंडल का कोआर्डिनेटर घोषित किया। साथ ही पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा (राजू) को पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बसपा से निष्कासित किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन


कोआर्डिनेटर नौशाद अली (एमएलसी) ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था और केंद्र सरकार की सांप्रदायिक हरकतों को उजागर करें। जोनल कोआर्डिनेटर और विधायक जीसी दिनकर ने कहा कि वर्ष 2017 में बहन जी के नेतृत्व में सरकार बनानी है। बैठक को जोनल कोआर्डिनेटर कमल दोहरे, सतीशचंद्र जाटव, कौशलेंद्र वर्मा, बीएल बाबू, बीएम कुशवाहा और श्रीकृष्ण वर्मा ने भी संबोधित किया।

इस दौरान विधायक चंद्रभान पटेल, जिलाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, वीरेंद्र वर्मा, अशोक बौद्ध सहित रामलखन निषाद, पूर्व विधायक अनिल अहिरवार, जगदीश प्रजापति, डॉ.मधुसूदन कुशवाहा, जगदीश गौतम, मुमताज अली, मोहम्मद इदरीस, निशात नबी, जिरगाम सिद्दीकी (हमीरपुर), आनंद यादव, सालिकराम वर्मा, शाहजहां बेगम, लल्लू निषाद, हुसैन खां, दिनेश कुमार डीके, संतोष वर्मा, मोहम्मद यार खां, पप्पू रंपा, कमलेश सेन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें