बांदा। भारत संचार निगम लिमिटेड कर्मचारी संघ शुक्रवार को हड़ताल पर रहा। केंद्रीय संगठनों के आह्वान पर संचार निगम कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर धरना और प्रदर्शन किया। उधर, उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ और हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन ने भी केंद्र सरकार की नीतियाें के विरोध में हड़ताल की।इंदिरा नगर स्थित बीएसएनएल परिसर में धरने को जिला सचिव कामता प्रसाद यादव और संयुक्त सचिव सीबी श्रीवास्तव ने संबोधित किया। कहा कि सरकार की मजदूर विरोध और कारपोरेटपरस्त नीतियों के विरोध में हड़ताल है। बीएसएनएलईयू अध्यक्ष रामकिशार करवरिया सहित केपी सिंह, सुदामा प्रसाद, मुख्तार अहमद, हरीलाल, राजेंद्र सिंह, मूलचंद्र, जीएन शर्मा, बुद्धसेन पटेल, बिंदेश्वरी प्रसाद, श्रीपति, संतलाल, महफूज अली सिद्दीकी, राजेंद्र सिंह यादव, रामखेलावन, संतोष कुमार पांडेय, कामता प्रसाद, मातादीन, छोटेलाल पांडेय और शिव कुमार आदि शामिल रहे। बिजली कर्मचारी संघ ने भी एक दिवसीय कार्य बहिष्कार किया। मीडिया प्रभारी कमाल अहमद ने बताया कि पाली कार्य को छोड़कर अन्य कामों का बहिष्कार रहा।
उधर, हाइड्रो इलेक्ट्रिक इंप्लाइज यूनियन (इंटक) ने काला फीता बांधकर काला दिवस मनाया। प्रांतीय उपाध्यक्ष रामचरन सिंह, जोन अध्यक्ष हरिभजन द्विवेदी, श्रमिक नेता मोहम्मद सुभान व शौकत अली, आलोक शर्मा, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव, मोहम्मद खुर्शीद निजामी आदि ने कहा कि केंद्र सरकार पूंजीपतियों को सहयोग और कर्मचारियों व मजदूर हितों के श्रम कानूनों को खत्म करने में तुली हुई है। आशुतोष दीक्षित, संतोष यादव, इरफान अली, रियाजत अली, मुकेश श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, रवींद्र कुमार पुष्पक, लालमन, जय प्रकाश, श्रीकृष्ण कोटार्य, अकील अहमद, अजेश, राजेश, सुशील, हबीब, नदीम, पप्पू खां, अतीक, कुमारी एकता कुशवाहा, कुमारी प्रीती गुप्ता आदि शामिल रहीं।