फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बीएससी नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को मिलीं उपाधियां

Sat, 08 Aug 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बांदा पैरामेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग स्कूल में दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया।
विज्ञापन

समारोह में बीएससी नर्सिंग के सफल छात्र-छात्राओं को उपाधियां प्रदान की गईं। उपाधि मिलने के बाद विद्यार्थियों ने नर्सिंग शपथ लेकर सेवा के प्रति प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मालती बासु और विधायक सदर के प्रतिनिधि रजत सेठ समेत कई लोग मौजूद रहे। विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी का संदेश पढ़ते हुए रजत सेठ ने कहा कि नर्सिंग का पेशा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और मानवता का उदाहरण है।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आकर्षक नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों ने सभागार में मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह के बाद अस्पताल में मरीजों के बीच फल वितरित किए गए।
विज्ञापन

कॉलेज के अध्यक्ष मकबूल अली खां, निदेशक डॉ. जरीना खातून, भाजपा नेता हाजी आरिफ खान, रानी दुर्गावती नर्सिंग मेडिकल कॉलेज की उपप्राचार्य अर्चना बेले आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें