फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन पहचान पर बीएसए सम्मानित

Sat, 12 Dec 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। मिशन पहचान अभियान में पहचान बना चुके जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ओपी त्रिपाठी को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


फतेहपुर में बीएसए के पद पर तैनाती के दौरान मिशन पहचान अभियान चलाया था। स्कूली बच्चों को रोजाना रजिस्टर पर अपने व परिजनों के अंग्रेजी में नाम लिखवाना, बच्चों का जन्मदिन मनाना और सामान्य ज्ञान के साथ खुद के अच्छे विचार लिखना शामिल है।

इसके जरिये बच्चों में अंग्रेजी और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ी। गुरु व शिष्य के बीच सकारात्मक सोच आई। गुरुवार (10 दिसंबर) को राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासनिक विश्वविद्यालय (न्यूपा) के बैनर तले नई दिल्ली स्थित नेहरू स्मारक संग्रहालय एवं पुस्तकालय सभागार में मानव संसाधन मंत्री ने उन्हें शील्ड व प्रशस्ति पत्र सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें