बांदा। बंटवारे के विवाद को लेकर भाइयों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से दस लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थानाक्षेत्र के ग्राम डाडिन पुरवा निवासी प्रेमचंद्र और उसके बड़े भाई मलखान सोमवार रात आग ताप रहे थे। तभी बंटवारे के विवाद से नाराज भाई अशोक, रोहित व साले रामकरण लाठी-डंडे लेकर आ गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। वहीं, अशोक का आरोप है कि वह घर में अपने साले रामकरण के साथ पुत्र की शादी की बात कर रहा था। तभी प्रेमचंद्र, मलखान व भतीजे संतकुमार, अरविंद घर में घुस आए और मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पुत्रों के साथ भी मारपीट हुई। थाना प्रभारी ऋषिदेव ने बताया कि जमीनी विवाद के चलते मारपीट हुई है। तहरीर के आधार पर दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।