फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: वाहन की टक्कर से जीजा की मौत, साले समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीमार साले को बाइक पर बैठाकर दवा लेने इचौली जाते समय किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साले-जीजा समेत तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान जीजा की मौत हो गई। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के कुरारा गांव निवासी अवधेश (32) गुरुवार को देर शाम साले करन (26) और अजय (19) निवासी हमीरपुर को बाइक पर बैठाकर इचौली गांव जा रहा था। बाइक सवार इचौली गांव के समीप ही पहुंचे थे कि सामने से आ रहे किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तीनों लोग गिरकर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर शाम अवधेश की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों के मुताबिक अवधेश प्राइवेट एजेंसी में काम करता था। बीमार साले करन की दवा लेने के लिए इचौली जा रहा था, तभी हादसे में उसकी मौत हो गई। उसके एक पुत्र और एक पुत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें