फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने विधवा को पीटा

Thu, 28 Sep 2023 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दुष्कर्म के विरोध में जेठ ने महिला को डंडों से बुरी तरह पीट दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई। महिला ने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु टीबी की बीमारी के चलते पिछले रविवार को हो गई थी। मंगलवार को उसका दिन था। तभी उसके जेठ ने उसे बुरी नियत से पकड़ लिया और उसके साथ कमरे में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला को डंडे से पीट दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि जेठ की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी है। वह उसे पत्नी बनाकर रखना चाहता है। उसने ऐसा करने से मना कर दिया। जिससे गुस्से में जेठ ने उसे मारा पीटा। बचाने आए उसके भाई को भी पीटा। पुलिस ने घायल महिला का डॉक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है। नरैनी कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि महिला का घरेलू आपसी विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें