बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गांव बरेहटा में गोबर डालने के विवाद में हुई महिला की हत्या के मामले में जसपुरा पुलिस ने मृतका के देवर व भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
जसपुरा थाना इंस्पेक्टर ऋषिदेव सिंह ने बताया कि गांव बरेहटा निवासी राजबहादुर ने सूचना दी थी कि उसके सगे भाई और भतीजे ने पैतृक जमीन पर गोबर डालने के विवाद में उसकी पत्नी गीता की हसिया मारकर हत्या कर दी थी।
हमले में वह और उसका पुत्र अनिल भी घायल हुआ था। हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी देवर रामबहादुर व भतीजे राजू उर्फ राजेंद्र को पुलिस ने गौरीकलां मार्ग से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर आलाकत्ल हसिया भी बरामद किया गया है।