नरैनी। ससुराल में युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव निवासी मोहम्मद हफीज (35) कई साल से अपनी ससुराल मध्य प्रदेश के पन्ना कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज मोहल्ले में रहता था। बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
घर के सदस्य जब कमरे के अंदर गए तो युवक का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही मध्य प्रदेश पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के एक लड़का व एक लड़की है। वह चार भाई, तीन बहनों में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक मुंबई में पेंटिंग का काम करता था।