बबेरू। अध्यापिका के किराए के मकान से चोरों ने 35 हजार रुपये नकद और जेवर में हाथ साफ कर दिया। स्कूल से लौटी अध्यापिका ने देखा तो चोरी की जानकारी हो सकी।
फतेहपुर के लमेहटा गांव की रहने वाली अनीता सिंह ने बबेरू कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसके पति गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं, वह बुढ़ौली गांव के स्कूल में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। अतर्रा रोड बबेरू निवासी बबलू श्रीवास्तव के के मकान में किराए से रहती हैं। वह 12 जनवरी को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अपने मायके मरका गांव गईं थीं। जब वह 16 जनवरी को लौटी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा पड़ा है। अलमारी में जेवर और 35 हजार रुपये गायब हैं। अध्यापिका ने बबेरू कोतवाली में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।