फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रा महिमा बनीं बीडीओ

Wed, 01 Apr 2015 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
यहां की एक और मेधावी छात्रा ने जिले को शोहरत प्रदान की है। छात्रा ने पहले ही प्रयास में पीसीएस (पब्लिक सर्विस कमीशन) की संयुक्त परीक्षा में सफलता हासिल करके खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) पद हासिल किया है।
विज्ञापन


मेधावी छात्रा महिमा विद्यार्थी यहां मढ़ियानाका निवासी और रेलवे में गार्ड चंद्रिका प्रसाद विद्यार्थी की बेटी हैं। इसके पूर्व वह राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी) में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं। इन दिनों बीटीसी कर रही हैं।

बांदा शहर के चंदा देवी, जीजीआईसी और जेएन डिग्री कालेज में पढ़ाई पूरी करनेे के बाद महिमा ने परास्नातक शिक्षा इलाहाबाद में हासिल की। उनकी दो अन्य बड़ी बहनें टीचर हैं। मां रानी विद्यार्थी गृहणी हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को उनके घर जश्न का माहौल रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने घर आकर महिमा समेत पूरे परिवार को मुबारकवाद दी। महिमा का कहना है कि वह पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से पद पर रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें