फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 मीटर और लंबा होगा मरका पुल

Tue, 16 Jun 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मरका गांव में यमुना नदी पर बन रहे पुल की लंबाई अब 100 मीटर और बढ़ाई जाएगी। सेतु निगम ने यमुना का कटान बढ़ने का कारण बताते हुए पुल लंबा करने के लिए शासन को रिवाइज इस्टीमेट भेजा है। खास बात ये है कि पुल पर खर्च की जाने वाली धनराशि अब 38 से बढ़कर 65 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन


बांदा और फतेहपुर को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए बसपा सरकार ने 13 सितंबर 2011 को 38 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से यमुना नदी पर पुल बनाने को हरी झंडी दी थी। इस पुल को जून 2015 में बनकर तैयार होना था। काम कई वर्षों से चल रहा है।

इस बीच हाल में हुई नापजोख में पता चला कि दो साल पहले और आज की नदी की चौड़ाई में काफी अंतर आ गया है। बाढ़ में आए पानी ने नदी के किनारों को काट दिया है। इससे पुल की लंबाई करीब 100 मीटर बढ़ाने की जरूरत महसूस की जाने लगी।
विज्ञापन


पहले इस पुल की लंबाई 525 मीटर निर्धारित थी। कुल 28 खंभे बनाए जाने थे। असोथर (फतेहपुर) की तरफ 18 खंभे तैयार हो गए हैं। सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि यमुना में ज्यादा कटान होने से गैपिंग बढ़ गई है। ऐसे में दो खंभे और बढ़ाने पड़ रहे हैं।

इसके लिए 65 करोड़ रुपये का रिवाइज इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। सेतु निगम को इस पुल के लिए अब तक 38 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। 27 करोड़ रुपये और मांगे गए हैं। अफसरों ने कहा कि जल्द बजट नहीं आया तो काम रोकना पड़ेगा।

यमुना का जलस्तर और नदी के फैलाव की वजह से पुल का खर्च बढ़ रहा है। शासन से करीब 38 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें ज्यादातर पैसा खर्च हो चुका है। निर्धारित अवधि में निर्माण पूरा करने के लिए तेजी से काम चल रहा है। बारिश में नदी का जलस्तर बढ़ने पर काम प्रभावित होगा। रिवाइज इस्टीमेट भेजा गया है।
विज्ञापन

-नवाब सिंह, उप प्रबंधक, उ.प्र. सेतु निगम, बांदा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें