फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तालाब में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत

Sat, 11 Jul 2026 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
मृतक शिवा। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। तालाब में नहाने उतरे बालक की डूबने से मौत हो गई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव ग्रामीणों ने तालाब से निकाला।
विज्ञापन



बिसंडा थाना क्षेत्र के केशव पुरवा गांव निवासी चुन्नू ने बताया कि उसका भतीजा शिवा (9) शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए गांव स्थित 50 फीट गहरे तालाब नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में जाने वह डूब गया। जब काफी देर तक वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकले।
विज्ञापन




उन्होंने तालाब किनारे उसके कपड़े उतरे देखे तो उन्हें शक हुआ कि कहीं वह तालाब में डूब तो नहीं गया है। उन्होंने तालाब में ग्रामीणों के सहयोग से तलाश कराई। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने बालक का शव तालाब से निकाला गया। शिवा अपने गांव के स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। घर में मां बुट्टू हैं। दो भाइयों में बड़ा था। पिता रामप्रकाश किसानी करते हैं। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी ने बताया कि तालाब में नहाने के दौरान हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें