फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमावर्ती करतल क्षेत्र आधा दर्जन बाइकें चोरी

विज्ञापन
Border Kartal area half a dozen bikes stolen - फोटो : BANDA
विज्ञापन
करतल। बीती रात पुलिस चौकी क्षेत्र से करीब आधा दर्जन बाइक चोरी हो गईं। शक की सुई सीमावर्ती मध्य प्रदेश की बालू खदानों में अवैध खनन के लिए आने-जाने वालों पर है।
विज्ञापन

मुर्गी फार्म संचालक अब्दुल कय्यूम की बाइक उनके फार्म हाउस के अंदर से सोमवार को तड़के पार हो गई। इसी तरह कई अन्य लोगाें की भी बाइकें चोरी हुईं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी की गई बाइकें एमपी के बरौली, चंदोरा, जिगनी, रामनई आदि गांवों में बेची जाती हैं। चौकी क्षेत्र के बिल्हरका, रानीपुर, रगौली, महाराजपुर, पुकारी आदि गांवों में भैंस चोर गिरोह भी सक्रिय है। करतल चौकी प्रभारी शिवचरन सरोज का कहना है कि बाइकों की चेकिंग अभियान को उन्हें कोई आदेश नहीं मिला है। इसलिए वह वाहनों की चेकिंग नहीं कर सकते। सीमावर्ती गांवों में आधी रात के बाद चोर गिरोह सक्रिय हो जाता है।
अपर एसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि करतल चौकी को विभागीय कार्रवाई और चेकिंग के लिए निर्देश दिए जा रहे हैं। उधर, नरैनी कोतवाली प्रभारी सविता श्रीवास्तव ने शंकर बाजार मुख्य मार्ग पर अवैध बाइक पकड़ी। चालक के पास कोई कागजात नहीं थे। उन्होंने कहा कि चेकिंग और धरपकड़ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें