फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अलाव ताप रहे राजमिस्त्री की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर के पास जल रहे अलाव को ताप रहे राजमिस्त्री को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी रविवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के तेरा गांव निवासी बच्चा वर्मा (47) महुआ गांव में राजमिस्त्री का काम करता था। रविवार की शाम वह काम निपटाकर अपनी साइकिल से गांव जा रहा था। गांव के पास स्थित एक मंदिर के पास जल रहे अलाव में वह आग तापने के लिए रुक गया। बड़ोखर की ओर से आए बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। छोटे भाई रतन वर्मा ने बताया कि घर में पत्नी मीरा है। एक पुत्र व एक पुत्री है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर राकेश तिवारी शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें