नरैनी। दर्शन कर घर लौट रहे दो बाइक सवारों को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रामनगर निवासी लक्षिया (24) अपने भतीजे रामबाबू (22) को बाइक से लेकर दर्शन करने के लिए सिजवारे के भैरम बाबा के दर्शन करने गया था।
लौटते समय पड़मई गांव के पास सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उपचार दौरान गंभीर अवस्था में लक्षिया को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाया था।