बेंदाघाट। फतेहपुर से बांदा आ रहे दो बाइक सवारों को माटा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीमावर्ती फतेहपुर के देवीगंज निवासी छोटू लोधी (20) पुत्र इंद्रपाल व रजत शुक्ला (24) पुत्र अवधेश कुमार शुक्ला शुक्रवार को देर शाम बाइक से यहां बांदा निमत्रंण में आ रहे थे।
माटा गांव के पास सामने से बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक में बैठे छोटू की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा रजत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चालक बोलेरो लेकर भाग निकला। किराना व्यवसायी पिता इंद्रपाल के मुताबिक अगले वर्ष अप्रैल माह ने मृतक छोटू की शादी तय थी।