फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मामा और भांजी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुत्र को लेने स्कूल जाते समय तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक और उसकी मासूम भांजी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल भांजे का कानपुर में इलाज चल रहा है। मृतक पेशे से किसान और दूध विक्रेता था।
विज्ञापन

शहर के शुकुलकुआं निवासी जितेंद्र यादव (30) पुत्र जयकरण सोमवार को दोपहर बाइक से अपने पुत्र को लेने प्राइवेट स्कूल जा रहा था। उसके साथ बाइक पर 9 वर्षीय भांजी महक और 7 वर्षीय भांजा मयंक भी थे। शहर के बाहर कताई मिल के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी।
जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां देर शाम भांजी महक की भी मौत हो गई। बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग निकला। पिता ने बताया कि जितेंद्र के दो पुत्र व एक पुत्री हैं। वह दूध बेचता था। तीन बीघा खेती भी है। घायल बच्चे अपने पिता जयकरण के साथ कानपुर से रविवार को यहां आए थे।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के मरौली गांव के भुराने पुरवा निवासी वीरेंद्र (30) पुत्र जगमोहन अपने भांजे पुष्पेंद्र (19) पुत्र हरिश्चंद्र (थनैल) के साथ रविवार की रात बांदा आ रहा था। अमवां गांव के पास बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें