फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दोस्त के साथ निकले युवक का हाईवे किनारे मिला शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात में दोस्त ने घर पर पहुंचाई थी बाइक
विज्ञापन

- परिजन के पूछने पर नहीं दिया था जवाब
संवाद न्यूज एजेंसी
अतर्रा (बांदा)। मंगलवार की शाम दोस्त के साथ बाइक लेकर निकले एक युवक का शव बुधवार की सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला। दोस्त उसकी बाइक लेकर रात में ही उसके घर पहुंचा था। बेटे के लापता होने की सूचना देने जब पिता थाने पहुंचे तो उन्हें पुलिस ने शव मिलने की जानकारी देते हुए तस्वीर दिखाई। पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।
थाना अतर्रा क्षेत्र में ईटरा-खुर्द गांव के पास बांदा-प्रयागराज हाईवे के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक (32) का शव पड़ा मिला। राहगीरों ने जब शव देखा तो अतर्रा थाने को सूचना दी। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हुई। दोपहर बाद पचोखर गांव निवासी मनीराम थाना पहुंचे और बताया कि उनका बेटा लवकुश (32) मंगलवार की शाम को अपनी बाइक लेकर गांव के एक दोस्त के साथ निकला था और रातभर घर नहीं आया। रात में करीब आठ बजे उसका दोस्त बाइक लेकर घर आया था और गाड़ी खड़ी करके चुपचाप जाने लगा। उससे लवकुश के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और अपने घर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क किनारे मिले शव की तस्वीर मनीराम को दिखाई तो वह बिलखने लगा और बताया कि तस्वीर उसके बेटे लवकुश की है। मनीराम ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए जांच व कार्रवाई की मांग की। इस पर पुलिस ने दोस्त को हिरासत में लिया है। मनीराम ने बताया कि उसके चार बेटे हैं, जिसमें लवकुश तीसरे नंबर का था। बेटे की मौत की खबर से मां श्यामा देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक अतर्रा राकेश तिवारी ने कहा कि फिलहाल नशे में बाइक से गिरने के कारण घटना का होना प्रतीत हो रहा है। शरीर में कोई चोट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें