फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो दिन पहले रपटे में डूबे बालक का मिला शव

विज्ञापन
फाेटो 19- मृतक शंकर। फाइल फोटो। - फोटो : नारखी पुलिस की गिरफ्त में विद्युत चोरी की घटना के शामिल आरोपी। स्त्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बांदा। रपटे में पैर फिसल जाने से पानी में डूबे बालक का रविवार को शव मिला है। शव दो दिन बाद घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर पानी में उतराता हुआ मिला। परिजन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के गांव लाहौरा निवासी राजेश ने बताया कि उसका भतीजा शंकर (12) बीती 25 सितंबर को घर से भैंस चराने के लिए खेत गया था। वहां दुनाई रपटा पार करते समय पानी में उसका पैर फिसल जाने से वह रपटे में डूब गया था। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। रविवार को घटनास्थल से छह किलोमीटर दूर टेढ़ा पुरवा के बसराही नाले में उसका शव उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला।
ताऊ ने बताया कि भतीजा दो भाइयों में बड़ा था। पिता राजनारायण मजदूरी करते हैं। घर में मां फूलकुमारी है। कालिंजर थानाध्यक्ष दारा सिंह ने बताया कि रपटे में डूबने से मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें