फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: केन नदी में उतराता मिला बालक का शव

Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो 14- मृतक अनमोल। फाइल फोटो।
विज्ञापन
बांदा। मौनिया के साथ प्रसाद के लिए पीछे-पीछे गए बालक की केन नदी में डूबकर मौत हो गई। परिजन ने देहात कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार को केन नदी में उसका शव उतराता हुआ मिला।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव पथरी निवासी अर्चना निषाद ने बताया कि उनका पुत्र अनमोल (9) सोमवार को गांव में आए मौनिया के साथ प्रसाद के लिए घर से निकल गया था। उसकी आसपास तलाश की गई, लेकिन वह नहीं मिला।
उन्होंने देहात कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार को सुबह पुलिस के साथ वह उसकी तलाश कर रहे थे, तभी गांव के बाहर खाती बाबा मंदिर से निकली केन नदी में उसे डूबा हुआ पाया।
विज्ञापन

मां ने बताया कि वह उनका एकलौता पुत्र था। एक बेटी है। पिता राजनारायण बंगलूरू में रहकर मजदूरी करते हैं। हादसे की जानकारी पर वह भी घर आ गए हैं।
देहात कोतवाली प्रभारी संजीव चौबे ने बताया कि बालक का शव नदी में उतराता मिला है। संभावना जताई जा रही है कि वह मौनिया के साथ नदी तक पहुंच गया हो और पैर फिसल जाने से वह नदी में समा गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें