फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 86 हजार पात्रों को बांटा राशन

Sat, 07 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मीडिया से बात करते मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू। साथ में डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी।
विज्ञापन
बांदा। मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने दावा किया है कि मंडल के चारों जिलों में चिह्नित किए गए 86,280 पात्र गरीबों में 86,000 को सूखा राहत राशन बांटा गया है। जब तक सूखा रहेगा तब तक यह राशन बंटेगा। मंडलायुक्त ने पानी की समस्या को बहुत गंभीर नहीं माना।
विज्ञापन


शुक्रवार को शाम मयूर भवन सभागार में मीडिया से बातचीत में आयुक्त ने कहा कि जो लोग मजदूरी करने के काबिल हैं उन्हें मनरेगा से काम मिलेगा। जो नहीं हैं उन्हें जीआर मद से राशन दिया जाएगा। हालांकि राशन वितरण मेें समस्याएं आ रही हैं।

आयुक्त ने कहा कि इन दिनों गांवों में किसानों के पास काम नहीं है। ज्यादातर समय वह फालतू कामों या ताश, जुआं खेलने में बिता रहे हैं। इससे परहेज करें। किसानों का उत्पीड़न करने वालों को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। चाहे वह सूदखोर हों या कोई और। पत्रकार वार्ता में मौजूद डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी ने कहा कि सूदखोरी के मामले मेें सख्त रुख अपनाया जा रहा है।
विज्ञापन


उत्पीड़न करने वाले सूदखोरों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। डीएम योगेश कुमार ने बताया कि अब ग्रामीण मजदूरों को श्रम विभाग में पंजीकरण के लिए 90 दिन की बाध्यता नहीं होगी। मनरेगा में 51 दिन काम कर लेने पर ही पंजीकरण हो जाएगा। अलबत्ता शहरी मजदूरों को 90 दिन काम पर ही रजिस्ट्रेशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें