फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र स्ट्रांग के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र यहां उपलब्ध करा दिए गए हैं। इन्हें मुख्यालय के जीआईसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है।
विज्ञापन

दिन-रात दो सशस्त्र पुलिस कर्मी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं। प्रश्न पत्रों को 12 से 14 फरवरी के बीच परीक्षा केंद्रों पर भेजा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही आ चुकी हैं। इनका वितरण परीक्षा केंद्रों के लिए शुरू कर दिया गया है।
इस वर्ष जनपद में हाईस्कूल व इंटर के 44,736 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए 60 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी के व्यवस्थापकों/प्रधानाचार्यों को प्रश्न पत्र सुरक्षित ढंग से रखने के लिए केंद्र में स्ट्रांग रूम बनाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रश्नपत्र सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में केंद्रों में भेजे जाएंगे। डीआईओएस विनोद कुमार ने बताया कि परीक्षा की ऑनलाइन निगरानी के लिए कार्यालय में मानीटरिंग कक्ष की स्थापना कर छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन जोनल व आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट और 60 स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। सचल दल गठित किए जा रहे हैं।
डीआईओएस ने कहा कि जिन विद्यालयों में प्रवेश पत्रों का वितरण अवशेष है वहां के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि परीक्षार्थियों से दूरभाष पर संपर्क कर सूचना दें।
बताया कि प्रयागराज बोर्ड से ड्यूटी के आदेश आते ही कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। डीआईओएस कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें