फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल लॉक में रखे गए बोर्ड परीक्षा प्रश्न पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अंक सुधार बोर्ड परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। परीक्षा से संबंधित विषयों के प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाएं यूपी बोर्ड, प्रयागराज द्वारा भेज दी गई हैं। प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों में डबल लॉक में रखे गए हैं। सुरक्षा के लिए 24 घंटे एक कर्मचारी को तैनात किया गया है। उधर, परीक्षा के लिए जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी नामित कर दिया गया है। सचल दल का गठन किया गया है। परीक्षा 18 सितंबर से शुरू होगी। यह छह अक्टूबर तक चलेगी।
विज्ञापन

इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा शासन के आदेश पर हाईस्कूल व इंटर के 40136 परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए प्रोन्नत किया गया है। इनमें 854 परीक्षार्थियों ने अंक सुधार व अंक पत्रों में अंक प्रदर्शित न होने पर परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किए हैं।
यूपी बोर्ड इन परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने जा रहा है। इसके लिए बांदा जिले में नौ परीक्षा केंद्र बने हैं। इनमें परीक्षा केंद्रों से संबंधित तहसील के एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट और नायब तहसीलदारों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन

नौ स्टेटिक मजिस्ट्रेट नामित किए गए हैं। शिक्षा विभाग ने सचल दल भी गठित किया है। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भी कार्यालय को प्राप्त हो गईं हैं। जिसे सुरक्षा के बीच संबंधित परीक्षा केंद्रों में पहुंचाया गया है। केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त करा लिया गया है।
विभाग की ओर से अंक सुधार बोर्ड परीक्षा की तैयारियां शुरू हैं। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिकाएं आ गईं हैं। इन्हें संबंधित परीक्षा केंद्रों में पहुंचाया गया है। सभी सूचनाएं राज्य कंट्रोल रूम, लखनऊ को अवगत करा दी गईं हैं। -विनोद सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें