फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल में 24 घंटे में 17.5 मिलीमीटर बारिश

Sat, 02 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
कुछ देर को हुई मूसलाधार बारिश में वाहनों को जलाना पड़ी हेडलाइट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में उत्तर-पूर्व की हवाओं से दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया। हालांकि बारिश से जनजीवन में कई रुकावटें भी आईं। फिर भी उमस और गर्मी से राहत मिली। मंडल में 24 घंटे के दौरान औसतन 17.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 37 से 31 और न्यूनतम 29 से 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम जानकारों के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले छह दिनों तक बारिश होने के आसार हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में 14 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं रात में भी तेज बारिश हुई। शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर में करीब 7 मिलीमीटर बारिश हुई। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक 24 घंटे में मंडल में बारिश का औसत 17.5 मिलीमीटर रहा। बांदा में सबसे ज्यादा 26 मिमी और हमीरपुर में सबसे कम 5 मिमी बारिश हुई। महोबा और चित्रकूट में 19-19 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश से तापमान में भी जबरदस्त कमी आई। बृहस्पतिवार को अधिकतम पारा 41 और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि शुक्रवार को बारिश से यह 37 व 29 पहुंच गया। शनिवार को अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की कमी आई और यह 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री कम होकर 26 डिग्री पहुंच गया। यह तापमान सामान्य की श्रेणी में आता है। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ.एसएस खां ने बताया कि पश्चिम बंगाल की खाड़ी से आने वाले मानसून ने दस्तक दे दिया है। अब बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में किसान बुवाई, खाद डालने और कीट नाशक दवाओं के छिड़काव से बचें। उधर, कृषि वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह परिहार ने इस बारिश को खेती-किसानी के लिहाज से बेहतर व फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि किसान अब खेतों की जुताई में जुटें। अरहर, तिल, मूंग, ज्वार आदि की बुवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें