फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई पेंशन स्कीम का प्रतीकात्मक पुतला फूंका

Fri, 31 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
न्यू पेंशन स्कीम का प्रतीकात्मक पुतला फूंकते शिक्षक कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए चल रहा तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार और धरना शुक्रवार को खत्म हो गया। अंतिम दिन भी कर्मचारी और शिक्षक हड़ताल पर रहे। जगह-जगह धरने और ज्ञापन दिए गए। सरकारी कार्यालयों का कामकाज तीसरे दिन भी ठप रहा। कर्मचारी, शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। स्कूलों में मिड-डे मील नहीं बना। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच ने एलान किया है कि अब लखनऊ में धरना दिया जाएगा।  

विज्ञापन


विकास भवन में धरने को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने कहा कि पुरानी पेंशन न मिलने पर संघर्ष जारी रहेगा। संयोजक राजकुमार श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार की हठधर्मी खत्म नहीं हुई तो 8 अक्तूबर को बड़ी तादाद में शिक्षक व कर्मचारी लखनऊ में धरना देंगे। धरने में ओपी दीक्षित, बागीश द्विवेदी, भुवनेंद्र यादव, रामकृष्ण त्रिपाठी, जेके नायक, संजय त्रिपाठी, रीता सिंह, महेंद्र द्विवेदी, प्रमोद द्विवेदी, बाबूराम मिश्र, भूरा सिंह, होरीलाल, राजेश द्विवेदी, बैजनाथ, राजेश तिवारी, अभय कश्यप, नंदिता चौहान, मीनाक्षी नामदेव, सुशील, अंजना तिवारी, आलोक यादव, जयकिशोर दीक्षित, आदित्य प्रकाश द्विवेदी, प्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदय त्रिपाठी, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे।
 
उधर, कर्मचारी, शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने कमिश्नरी परिसर में कृषि विभाग सभागार में धरना दिया। जिलाध्यक्ष केके सक्सेना और संयोजक जितेंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल नहीं हुई तो कर्मचारी और उनके परिवार के सदस्य चुनाव में सरकार के खिलाफ मतदान करेंगे। धरने के बाद मोर्चा के पदाधिकारियों ने न्यू पेंशन स्कीम का प्रतीकात्मक पुतला फूंक कर विरोध जताया। धरने में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडल अध्यक्ष विद्याभूषण सिंह पटेल, संतोष मिश्रा, मनोज सिंह, ब्रम्हर्षि शुक्ला, डीसी श्रीवास्तव, आरडी सिंह, शैलेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ज्योति प्रकाश, प्रवीण कुमार, छेदीलाल पटेल, प्रशांत यादव, रसूल बक्श, शिवदास पाल, रामनरेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें