फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख, सदस्य कल लेंगे शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिला पंचायत के बाद अब ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 20 जुलाई को विकास खंड कार्यालयों में होगा। उसी दिन क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक होगी। डीएम आनंद कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण के लिए अधिकारी नामित किए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के आठ ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह 20 जुलाई को दो पालियों में होगा। प्रथम पाली में सुबह 11 बजे से ब्लाक बड़ोखर खुर्द, जसपुरा, नरैनी व बबेरू में शपथ ग्रहण होगी। यहां क्रमश: एसडीएम बांदा, एसडीएम पैलानी, एसडीएम नरैनी व एसडीएम बबेरू को शपथ ग्रहण के लिए नामित किया गया है।
द्वितीय चरण में ब्लाक बिसंडा, महुआ, तिंदवारी व कमासिन में शपथ ग्रहण दोपहर दो बजे होगी। बिसंडा में एसडीएम अतर्रा, महुआ में जिला विकास अधिकारी, तिंदवारी में एसडीएम बांदा और कमासिन में एसडीएम बबेरू को नामित किया गया है। बताया कि उसी दिन क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें